Ind Vs Sl T20 Live Score: India Vs Sri Lanka 3rd T20 Match Scorecard Today Pallekele Stadium Updates – Amar Ujala Hindi News Live

0
47


08:17 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका 14 रन के स्कोर पर लगा। महीश तीक्षणा ने रिंकू सिंह को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

08:14 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: सैमसन भी लौटे पवेलियन

भारत को दूसरा झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। वानिंदु विक्रमासिंघे ने संजू सैमसन को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पिछले मैच में भी वह कोई रन नहीं बना पाए थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

08:09 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका

11 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। महीश तीक्षणा ने यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:59 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारत की पारी शुरू

भाारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

07:45 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

07:41 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि भारत की प्लेइंग 11 में चार बदलाव हुए हैं। हार्दिक, अक्षर, ऋषभ और अर्शदीप को अंतिम मुकाबले में आराम दिया गया है।

07:03 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: कब होगा टॉस?

टॉस शाम 7:40 बजे होगा और मैच 8 बजे शुरू होगा। ओवर में कोई कटौती नहीं होगी।

06:37 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: टॉस में देरी

बारिश की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच मैच से पहले टॉस में देरी हो रही है।

06:25 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम

भारतीय कप्तान ने अभी तक 58 और 26 रन की पारियां खेल कर आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया है। यही वजह है कि भारत पहले मैच में 200 से अधिक रन बनाने में सफल रहा था।

भारत ने दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव किया था। उसने चोटिल उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को टीम में रखा था। यह देखना होगा कि गिल तीसरे मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं क्योंकि बारिश के कारण सैमसन को जब एक घंटे के इंतजार के बाद मौका मिला तो वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में पथुम निसांका (111 रन) और कुसल परेरा (73) ने ही उपयोगी योगदान दे पाए हैं लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है।

06:24 PM, 30-Jul-2024

IND vs SL Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

भारत ने अभी तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों की रणनीति और कौशल में आत्मविश्वास साफ झलक रहा है तथा वह किसी भी समय दबाव में नहीं दिखे। कुछ अवसर ऐसे भी आए जबकि श्रीलंका की टीम मुकाबले में ही नहीं देखी। भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक उसके बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने गया है। सूर्यकुमार ने गेंदबाजी में प्रभावशाली परिवर्तन करके श्रीलंका की परेशानियां बढाई हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here