Mp Exit Poll Results Live: Madhya Pradesh Lok Sabha Election Seat Wise Exit Poll Bjp Congress Prediction – Amar Ujala Hindi News Live

0
63


08:51 PM, 01-Jun-2024

4 जून को एनडीए 400 पार : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए के साथ 400 पार जाएगी और यह मैं नहीं बल्कि देश की जनता कह रही है। देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जो विश्वास है वो अद्भुत और अभूतपूर्व है। पूर्व सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भाजपा 29 की 29 सीटों पर विजयी पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैदान में उतरी है। हम भारी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। विपक्ष हो या खरगे साहब सब जानते हैं, उनको अच्छी तरह से पता है कि उनके सारे दावे हवा हो रहे हैं। उनके कार्यकर्ता काउंटिंग में तो चले जाएं इसलिए ऐसा बोलकर अपना दावा पेश कर रहे हैं। 

08:22 PM, 01-Jun-2024

08:16 PM, 01-Jun-2024

क्या कहते हैं अभी तक आए सर्वे

लोकसभा चुनाव के सातों चरण का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि किस सर्वे में किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं। न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के सर्वे में भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस को एक भी सीट इस सर्वे में नहीं दी जा रही है। इंडिया टीवी के सर्वे में भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक सीट दी जा रही है। एबीपी सी वोटर की मानें तो भाजपा को 26-28 सीटें तो कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती हैं।  इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 28-29 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि नकुलनाथ भी अपनी सीट गंवा सकते हैं। वहीं एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान भी बताया गया है। टाइम्स नाऊ के सर्वे में भाजपा को सभी 29 सीटें दी जा रही हैं।

 

07:23 PM, 01-Jun-2024

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया

भाजपा को 28-29 सीटें

कांग्रेस को 0-1 सीटें

अन्य को 0 सीटें

दावा- नकुलनाथ भी गंवा सकते हैं अपनी सीट, एनडीए को 61 प्रतिशत वोट का अनुमान

टाइम्स नाऊ

भाजपा को 29 सीटें

कांग्रेस को 0 सीटें

 

07:19 PM, 01-Jun-2024

ABP सी वोटर

भाजपा को 26-28 सीटें

कांग्रेस को 1-3 सीटें

अन्य को 0 सीटें

07:12 PM, 01-Jun-2024

मध्य प्रदेश के लिए इंडिया टीवी का सर्वे-

भाजपा 28-29 सीटें

कांग्रेस 0-1 सीटें

दावा- दिग्विजय सिंह हार रहे हैं। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ भी हार सकते हैं..

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

भाजपा को 29 सीटें

कांग्रेस को 0 सीटें

अन्य को 0 सीटें

इंडिया टीवी

भाजपा को 28-29 सीटें

कांग्रेस को 0-1 सीटें

अन्य को 0 सीटें

06:58 PM, 01-Jun-2024

यहां देखें अभी तक के आंकड़े

06:41 PM, 01-Jun-2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या की। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अविश्वास। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्जिट पोल की बहस में मैदान में आना चाहिए। इस तरह बहाना बनाकर भागना नहीं चाहिए। उन्होंने अटल की बात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सच कहा था कि हम यहां तुम वहां होंगे। आज वही हो रहा है।

06:25 PM, 01-Jun-2024

Exit Poll Results: सीएम का दावा- सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम चार जून को आएंगे। इससे पहले भोपाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सुनामी चल रही है। पूरे देश में 400 सीट की गूंज है। लोकसभा चुनाव के परिणाम शोध का विषय बनेगा। 

06:07 PM, 01-Jun-2024

MP Election Exit Poll 2024: दो-तीन दिन बाद खरगे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस दावे पर कि विपक्षी गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।” 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here