One Person Died Due To Heat Stroke In Delhi’s Ram Manohar Lohia Hospital – Amar Ujala Hindi News Live

0
46


One person died due to heat stroke in Delhi's Ram Manohar Lohia Hospital

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में भी लू से इस सीजन में पहली मौत हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि, इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर बोल रहे हैं कि ऐसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के दरभंगा का रहने वाला यह शख्स अपने कमरे में बिना किसी कूलर या पंखे के रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक एक पाइपलाइन फिटिंग फैक्टरी में काम करता था। सोमवार रात को उसके रूममेट और फैक्टरी के अन्य कर्मचारी उसे डॉक्टरों के पास लेकर आए। उसे बहुत तेज बुखार था। एक डॉक्टर ने बताया कि वह बिना कूलर या पंखे वाले कमरे में रह रहा था। उसे बहुत तेज बुखार हो गया था। उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर चला गया, जो सामान्य शरीर के तापमान से 10 डिग्री अधिक है।

बताया जा रहा है कि उसे अस्पताल के हीट स्ट्रोक यूनिट में रखा गया था। बुधवार सुबह उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here