Bihar-lok-sabha-election-2024-phase-6-voting-live-date-booth-wise-bjp-congress-evm-machine-glitch – Amar Ujala Hindi News Live

0
44


07:15 AM, 25-May-2024


मतदान के लिए कतार में लग गए मतदाता।
– फोटो : अमर उजाला

मतदान के बाद काफी उत्साहित दिखे मतदाता

वैशाली लोकसभा क्षेत्र में सुबह छह बजे से ही मतदाता बूथ पर पहुंच गए। कतार में लगकर वह अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई मतदाता वोटिंग के बाद काफी उत्साहित नजर आए।  इस लोकसभा में 1869178 मतदाता है। वहीं कुल 1942 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमे 1941 मुख्य मतदान केंद्र जबकि 01 सहायक मतदान केंद्र है। 

 

06:25 AM, 25-May-2024

इन दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला

वैशाली में राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला और लोजपा (राम.) के प्रत्याशी वीणा देवी, पश्चिम चंपारण में भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल और कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी, पूर्वी चंपारण में भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार,  वाल्मीकिनगर में जदयू प्रत्याशी सुनील कुशवाहा, राजद प्रत्याशी दीपक यादव, शिवहर में जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल, गोपालगंज में जदयू प्रत्याशी आलोक सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी चंचल पासवान, महाराजगंज में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस के आकाश सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। 

06:02 AM, 25-May-2024

Bihar Lok Sabha Election Voting Live: आठ सीटों पर मतदान जारी; भाजपा-जदयू और कांग्रेस की प्रतिष्ठा का सवाल

छठे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज लोकसभा सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू होगा। आठों सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार वैशाली लोकसभा सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं महाराजगंज में केवल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं पश्चिम चंपारण आठ, पूर्वी चंपारण में 12, वाल्मीकिनगर में 10, शिवहर 12, गोपालगंज में 11 और सीवान में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुरक्षा को देखते हुए इन आठों सीटों पर कुल 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। छठे चरण में एक करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं कुल 14872 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here