Ipl 2024 Mi Vs Lsg Result: Mumbai Indians Vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Result – Amar Ujala Hindi News Live

0
56


IPL 2024 MI vs LSG Result: Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Key Highlights Analysis Result

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। ऐसे में उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम को 14 में से 10 मैचों में शिकस्त मिली।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here