11:12 AM, 12-Mar-2025
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि एमपी का सकल घरेलू उत्पाद 250 लाख करोड़ तक करना सरकार का लक्ष्य है। 2025-2026 का बजट 15 फीसदी बढ़ाया गया है।
बजट की खास बातें
- मध्य प्रदेश की जीडीपी 22 साल में 17 गुना बढ़ी
- बेहतर राजकोषीय प्रबंधन के लिए काउंसिल का गठन
- 25-26 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया
- 39 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों को विकासित किया जा रहा है
11:07 AM, 12-Mar-2025
मध्य प्रदेश विधानभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट पढ़ना शुरू कर दिया है। यह बटक करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ है। मप्र में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
11:04 AM, 12-Mar-2025
कांग्रेस विधायक शाह गेहूं की फसल का गट्ठा लेकर पहुंचे
टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह कंधे पर गेहूं की फसल का गट्ठा लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की ओर से घोषणा की गई थी कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए करेंगे। लेकिन, ऐसा अब तक नहीं किया गया है। किसान खाद और डीएपी के लिए परेशान हो रहे हैं। विधायक शाह गट्ठा लेकर सदन के अंदर जाना चाह रहे थे। इसे लेकर उनकी मार्शल से बहस हो गई।
10:47 AM, 12-Mar-2025
मंत्री परिषद की बैठक
10:44 AM, 12-Mar-2025
कर्ज की पोटली लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
10:39 AM, 12-Mar-2025
इस बार करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट: सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछली बार लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट हमने दिया था। इस बार करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट आ रहा है। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त धनराशि देने के साथ हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के संकल्प के साथ मिलाने का प्रयास किया है। भारत के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है।
10:34 AM, 12-Mar-2025
कोई नया कर नहीं लगाया
बजट पेश होने से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा समेत सभी मंत्री मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने से पहले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया है। वहीं, मंत्री तुलसी सजावट ने कहा कि यह गरीब, किसान, महिला और युवाओं का बजट होगा। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि महिलाओं के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
10:30 AM, 12-Mar-2025
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बजट का फोकस ज्ञान पर आधारित है। महिला, युवा और किसान पर बजट का फोकस है। ये बजट सर्वस्पर्शी है। बजट को लेकर कई सुझाव मिले थे। सुझावों को शामिल करने की कोशिश की गई है। मध्यप्रदेश विकास की श्रेणी में नंबर एक पर आए इसके लिए कोशिश की गई है। विपक्ष विचलित हो रहा है। साल 2003 में कांग्रेस की सरकार में बजट की स्थिति क्या थी, ये उनको देखना चाहिए। अब बजट का आकार बढ़ गया है। सिंचाई शिक्षा, उद्योगों सभी क्षेत्रों में जमीन आसमान का अंतर हैं। पूरा बजट जनता के सामने रख रहे हैं जिससे पता चले कि पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है।