Haryana Nagar Nikay Election 2025 Live Updates: Voting Begins, Ambala Gurugram Karnal Municipal Election – Amar Ujala Hindi News Live

0
7


12:46 PM, 02-Mar-2025

रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने परिवार सहित किया मतदान

रोहतक में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। वार्ड नंबर 16 के सिंचाई भवन में बने मतदान केंद्र पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

12:39 PM, 02-Mar-2025

कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने किया मतदान, चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने जनता से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

अरोड़ा ने कहा कि हर मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि प्रजातंत्र की जड़ें और मजबूत हों। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करने की अपील की।

12:30 PM, 02-Mar-2025

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव: जैकबपुरा गर्ल्स स्कूल में मतदान केंद्र खाली

गुरुग्राम के जैकबपुरा स्थित गर्ल्स स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या काफी कम देखने को मिल रही है। नगर निगम चुनाव के दौरान जहां अन्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग रही हैं, वहीं इस बूथ पर मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।

 

12:22 PM, 02-Mar-2025

मंत्री अनिल विज ने की लोगों से वोट की अपील

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है। हम सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। बाहर निकलें और इस त्यौहार को मनाने के लिए थोड़ा समय निकालें।

12:19 PM, 02-Mar-2025

भाजपा नेता रेणु बाला गुप्ता बोलीं…

भाजपा नेता रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहूंगी कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यह लोकतंत्र का पर्व है।

ध्यान रखें कि आपको अपने शहर में ऐसा प्रशासन लाना है जो ईमानदारी से आपके शहर की सेवा करे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यह अवसर दो बार मिला। भाजपा ने इस बार मुझ पर भरोसा किया और मुझे अपना उम्मीदवार बनाया।

12:17 PM, 02-Mar-2025

रोहतक, जींद और महेंद्रगढ़ में मतदान ने पकड़ी रफ्तार

नगर निकाय चुनाव में सुबह के 12 बजे तक का मतदान हो चुका है। जींद और महेंद्रगढ़ में मतदान में तेजी आई है। जींद में जहां अब तक 34.6 फीसदी मतदान हो चुका है, वहीं महेंद्रगढ़ में 34.2 फीसदी मतदाता अपने वोट डाल चुके हैं। नगर निगम रोहतक में 11.1 फीसदी और सोनीपत में 6.6% वोटिंग रिकाॅर्ड की गई है। सोनीपत और रोहतक में अपेक्षाकृत तेजी नहीं आई है।

नगर निकाय                  10 बजे        11 बजे         12 बजे

झज्जर                            6.1%           17.2%          –

जींद                               7.6%           20%             34.6%

महेंद्रगढ़                        1.6%           19.9%          34.2%

रोहतक                          2.1%          8.7%            11.1%

सोनीपत                         1.3%           5.9%           6.6%

12:16 PM, 02-Mar-2025

करनाल नगर निकाय चुनाव: दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी

करनाल जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की गति तेज हो रही है। दोपहर 12 बजे तक करनाल में 13.3% मतदान दर्ज किया गया। सुबह की तुलना में मतदान प्रतिशत में तेजी आई है, और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

दोपहर 12 बजे तक जिलेभर में मतदान प्रतिशत

करनाल – 11.7%

असंध – 10.3%

इंद्री – 32.7%

नीलोखेड़ी – 29.8%

तारावड़ी – 36.5%

मतदान केंद्रों पर बढ़ी भीड़, शांतिपूर्ण तरीके से जारी मतदान

सुबह के मुकाबले अब मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन मतदान प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

11:44 AM, 02-Mar-2025

बेरी के बूथ-6 पर ईवीएम बदली, बूथ-8 पर बीयू पर लगी मिली स्याही

बेरी नगर पालिका चुनाव जारी हैं। सुबह 8 बजे से मतदान जारी हैं। बेरी के बूथ नंबर-6 पर कुछ देर के लिए ईवीएम ख़राब हों गई। इसके बाद ईवीएम को बदला गया। लगभग 10 मिनट तक मतदान रुका रहा, वहीं इसी के साथ लगते बूथ नंबर-8 पर बीयू पर एक प्रत्याशी के चुनाव चिंह पर स्याही लगी मिली। इसकी शिकायत प्रशासन को दी गई। डीसी प्रदीप दहिया और डीसीपी लोगेश कुमार मौके पर पहुंचे और बीयू को बदलने के आदेश दिए।

इसके बाद बीयू को ब्लड दिया गया। बूथ नंबर-6, 7, 8 संवेदनशील हैं, जिसके चलते काफ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि चुनाव में इस प्रकार का पहला मामला है। जिस ईवीएम मशीन पर स्याहीं लगी मिली है, उसे बदलने के आदेश दे दिए गए है। साथ ही डयूटी पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियोंं को पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम करने के आदेश दिए गए है।

प्रदीप दहिया ने डीसीपी लोगेश के साथ बेरी पालिका के सभी बूथों पर जाकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव शांतिप्रिय ढंग से होने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुजाना रोड़ पर बूथ नम्बर-8 में ईवीएम मशीन पर स्याहीं लगाने का मामला सामने आया था। डीसी ने कहा कि डयूटी के प्रति कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संवदेनशील बूथों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।

उन्होंने आमजन से शांतिप्रिय ढंग से चुनाव में भाग लेने की अपील की। बता दें कि निकाय चुनाव में बेरी पालिका के कुल 14 वार्ड के लिए वोटिंग डाली जा रही है। प्रधान पद के लिए हो रहे मुकाबले में कुल पांच उम्मीदवारों में मुकाबला है जबकि 14 वार्ड के लिए डाली जा रही वोटिंग में 39 लोग चुनावी मैदान में है। इनमें  13 महिलाएं और 26 पुरूष है। बेरी पालिका के रविवार को हो रहे चुनाव में बेरी के कुल 13867मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर रहे है।

11:41 AM, 02-Mar-2025

फरीदाबाद में वार्ड 43 के बूथ नंबर 1197 पर ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के दौरान सेक्टर 2 स्थित वार्ड नंबर 43 के बूथ नंबर 1197 पर ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। मशीन करीब आधे घंटे से बंद पड़ी है, जिससे मतदान करने आए मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ईवीएम खराब होने की जानकारी मिलते ही चुनाव अधिकारियों को तुरंत बुलाया गया। तकनीकी टीम मशीन को ठीक करने का प्रयास कर रही है ताकि मतदान प्रक्रिया जल्द से जल्द सुचारु रूप से शुरू हो सके।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here