{“_id”:”67bc8214c10499c41e038c61″,”slug”:”three-teenage-girls-returning-from-a-wedding-ceremony-were-harassed-in-jharkhand-police-detained-18-minors-2025-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jharkhand: विवाह समारोह से लौट रहीं तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 18 नाबालिग हिरासत में लिए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सामूहिक दुष्कर्म। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले में विवाह समारोह से लौट रहीं तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि पीड़िताओं का सोमवार को मेडिकल कराया गया।
Trending Videos
खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। शिकायत के मुताबिक तीन किशोरियों के साथ कुछ लड़कों ने दुष्कर्म किया। एसपी ने कहा कि रविवार को रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। इसके बाद सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया। लड़कियों का मेडिकल कराया गया।
झारखंड में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़
कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर रविवार को झारखंड में एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने अर्ध-निर्मित बंदूकों के दस टुकड़े और अन्य उपकरण जब्त किए। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरिडीह के चपरियावां में एक घर के अंदर चल रही हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान पांच कर्मचारियों और फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच चल रही है।
भीड़ ने कर दी थी युवकों की हत्या
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भीड़ ने दो दिन पहले पीट-पीटकर कथित तौर पर दो लोगों की हत्या कर दी थी। उन्हें एक बकरी की चोरी करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा, घटना चकुलिया थाना क्षेत्र के जोडसा गांवा में शुक्रवार की रात हुई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रिशर्भ गर्ग ने कहा, दोनों को बकरी चुराते हुए उसके मालिक ने पकड़ लिया। इसके बाद मालिक ने भीड़ के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और उनमें से एक वहीं गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, हमने बकरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।